सिंहस्थ 2016 ग्रीन सिंहस्थ होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। उज्जैन को हरियाली युक्त बनाने की कोशिशें जारी है। वैसे भी बारिश के मौसम में उज्जैन हरा-भरा हो ही जाता है, लेकिन इस बार कोशिश है कि कोई भी जगह ऐसी न छूटे, जहां हरियाली लगाई जा सकती हो और हरियाली नहीं देखने को मिले। सड़कों के डिवाइडर हरे-भरे किए जा चुके है। बगीचों में हरियाली का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और ग्रीन सिंहस्थ, क्लीन सिंहस्थ का नारा बुलंद किया जा रहा है। इस नारे के स्पीकर उज्जैन के हजारों वाहनों पर नजर आ रहे है।…
सिंहस्थ 2016 के पहले इस बार एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन सर्वधर्म समभाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी होगा। इससे सिंहस्थ की भूमिका भी तैयार होगी और यह ऐसी भूमिका होगी, जो केवल परंपराओं का निर्वाह करने के लिए नहीं, मानवता के लिए उठाया गया एक कदम होगा। यह कदम है अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेन्शन सेन्टर में इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
24 से 26 अक्टूबर 2015 तक होने वाले इस सम्मेलन का विषय है मानव कल्याण के लिए धर्म। इस आयोजन में दुनियाभर के सभी…





